बिहार विधानसभा में आमने सामने हुए लालू नीतीश, नारेबाजी के बीच कैसे मिले दोनों नेता…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- विधानसभा पहुंचने पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार आमने सामाने आ गए.पर दोनो की तरफ से औपचारिक दुला-सलाम हुआ,नीतीश कुमार ने लालू यादव का हाल-चाल लिया.वहीं विधानसभा स्पीकर बने बीजेपी के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव भी विधानसभा गेट पर लालू यादव के आमने-सामने हुए तो लालू यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

मौका था राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया का. इस दौरान जब लालू प्रसाद विधानसभा के पोर्टिको में पहुंचे तो उसी समय नीतीश कुमार सदन की कार्यवाही से भाग लेने के बाद लौट रहे थे. इस दौरान प्रवेश द्वार पर ही दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. लालू प्रसाद को देखते ही नीतीश कुमार ने अपने चिरपरिचित अंदाज में पहले मुस्कुराहट दी फिर पास जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की.

इस दौरान दोनों चेहरों के ना तो कोई खटास दिखी ना ही कोई शिकन. दोनों नेताओ ने एक दूसरे का गर्मजोशी से मुस्कुराकर अभिवादन किया. करीब 10 सेकंड तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी का भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया. नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद लालू प्रसाद अपने दोनों बेटे तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव सहित राबड़ी देवी के साथ नामांकन कक्ष में दाखिल हुए…

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article