बिहार सरकार के निर्देश पर सुलतानगंज प्रखण्ड के पदाधिकारियों के द्वारा दो पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड में बिहार सरकार के निर्देश पर स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा दो पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया| पहला जन संवाद कार्यक्रम मसदी पंचायत के मनरेगा भवन में दुसरा भीरर्खुद पंचायत के पंचायत भवन में जनसंवाद किया गया|इस कार्यक्रम का मंच संचालन सांख्यिकीय पदाधिकारी राकेश कुमार ने की | कार्यक्रम में सुलतानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू, सीओ अमित राज, राजस्व पदाधिकारी रवि कुमार, खाद आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार ,कृषि पदाधिकारी अजय मणी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रुबी सिंह, महिला थाना प्रभारी किरण सोनी, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अभिनव आलोक, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर कुंदन भाई पटेल, पीएचडी विभाग के जेई विकास कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मिथलेश कुमार , मसदी मुखिया निशा कुमारी, मसदी पंचायत समिति सदस्य राजेश विंद, एवं भीरर्खुद पंचायत के मुखिया चंदन कुमार , भीरर्खुद पंचायत सचिव शक्ति प्रकाश, कार्यपालक सहायक प्रविण कुमार, भीरर्खुद पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी थे| मसदी पंचायत एंव भीरर्खुद पंचायत में सभी पदाधिकारियों के द्वारा बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों के साथ जन संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया| और पदाधिकारीयों ने सभी ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही गई | तभी ग्रामीणों ने अपने अपने पंचायतों में हो रही परेशानी के बारे अवगत कराते हुए निष्पादन कराने की मांग किया गया| तभी विडिओ मनोज कुमार मुर्म, सीओ अमित राज सहित अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत में हो रही समस्या जल्द निदान होने की बात कही| इस दौरान मसदी पंचायत के ग्रामीण अभीषेक कुमार, किष्टो कुमार, मनिष कुमार, ललिता देवी, रिता देवी, भीरर्खुद पंचायत के ग्रामीण परशुराम सिंह, अमन कुमार, मुक्ति कुमार, शिवम कुमार, गुंजन कुमार, योगेन्द्र फौजी, कुंजलता देवी, नुतन कुमारी लता देवी, रिता देवी, सहित इत्यादि दोनों पंचायत के ग्रामीण मौजूद थे|

Share This Article