News PR Live
आवाज जनता की

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की पत्नी का इलाज के दौरान निधन, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और बिहार सरकार के पूर्व कारा एवं गन्ना विकास मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी धर्मशीला सिंह की इलाज के दौरान कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी किडनी की बीमारी से ग्रसित थी और कोलकाता के निजी अस्पताल में हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ था।

ऑपरेशन के बाद करीब आठ दिन से उन्हें होश नहीं आ रहा था। चिकित्सक और उनके परिजन सहित समर्थक भी होश में आने का इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच पूर्व मंत्री की धर्मपत्नी की शुक्रवार को निधन की खबर आ गई। बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती धर्मशीला देवी के निधन की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई और पूरे जिले के राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई।

भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित नागरिकों ने पूर्व मंत्री की धर्मपत्नी के निधन की खबर पर शोक जताया है। पूरे दिन सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री  और  बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती धर्मशीला सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने अपनी तरफ से शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना जताई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि ईश्वर दुःख की इस घड़ी में राघवेन्द्र प्रताप सिंह  और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और उनकी धर्मपत्नी धर्मशीला सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने चरणों मे स्थान दें। भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत सभी जिला पदाधिकारियों जिले से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों,सभी मण्डल अध्यक्षों और समर्थकों ने पूर्व मंत्री की धर्मपत्नी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री के भाई सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि धर्मशीला सिंह का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से कोलकाता से आरा लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर आरा पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच पूर्व मंत्री की धर्मपत्नी के निधन की खबर सुन दिनभर उनके मौलाबाग स्थित आवास पर भाजपा नेताओं,बड़हरा क्षेत्र के नागरिको और समर्थकों की भीड़ लगी रही

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.