बिहार सरकार गिरने के बाद तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान, सूबे में अब क्या होगा..दिया संकेत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दियाआ। उन्होंने कहा कि झगड़े तो हर घर में होते हैं। पुरानी बातों को भूल जाइए। अब चाचा भतीजा मिलकर बिहार को तेज गति से विकास की राह पर ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अपने पूरखों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे, ये हमारे पास रहेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिसके साथ रहती है उसको खत्म करने में लगी रहती है। बीजेपी की जो तैयारी थी सभी को पता है। अब जो सरकार बनेगी वो हर तरह से जनता की होगी। जनता की पूरी तरह से मदद करेगी। हमने तमाम तरह की मांगें जातीय जनगणना से लेकर बिहारा की जनता के समर्थन में तमाम मांगें रखी। हम किसी भी कार्य के लिए पीछे नहीं हटे। विपक्ष होने के बाद भी हर तरह से जनता के हित के बारे में सोचा।

नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है। वे अब राजद के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। इस पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी नीतीश कुमार को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उन्होंने भाजपा की पीठ पर चाकू घोपा है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी भी माफ नहीं करेगी।

Share This Article