NEWSPR डेस्क। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध जिस गति से बढ़ रही है। लोग भयभीत हैं। कल नटवर कुमार अग्रवाल की गोली मारकर उनके थैला को लेकर उनके घर से अपराधी भाग गए। अग्रवाल आईसीयू में भर्ती हैं। हम लोग देखने भी गए थे। परिवार ने बताया कि हम लोग भयभीत हैं एवं यह घटना बराबर हो रही है।
इसी तरह की घटना समस्तीपुर में हुई। जहां रघुवीर स्वर्णकार की हत्या हुई। परंतु आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उलटा पारिवारिक विवाद बताते हुए मृतक के बच्चे को 2-30 बजे थाना बुलाकर बुलाया गया टॉर्चर किया गया और रात में 1-00 बजे छोड़ा गया। इस मामले में राजद नेताओं द्वारा खेल खेला जा रहा है। इस तरह की कई घटना हो रही है और संज्ञय अपराध का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बहुत सारे अपराध थाना में दर्ज भी नहीं किया जाता है जाएगा और लोगों को बताया जा रहा है कि घटनाएं घट रही है। शराब का अवैध धंधा करने वाले अब अपराध गैंग बनाकर कार्य कर रहे हैं। उन लोगों के बीच दहशत फैला रहे हैं। इनका थाना और उच्च पदाधिकारियों तक में पैठ होते जा रहा हैं। जो आगे आने वाले दिनों में लोगों के बीच भय का वातावरण बनाकर 2005 के पहले की अराजकता का माहौल बना रहे हैं।