अजीत सोनी
गुमला। बिशुनपुर प्रखंड के होलँग गांव में अज्ञात बीमारी के चपेट में आने से गुलाब मुंडा की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से बीमार है। घटना की जानकारी प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद बड़ाइक के द्वारा चिकित्सा प्रभारी को दी गई तो उन्होंने इलाज से मना कर दिया। तत्काल उक्त परिवार को स्वास्थ सुविधा नहीं मिलने पर बाकी लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

वहीं मृतक कुछ दिन पूर्व बिहार से लौटा है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में कोरोना जैसे है लक्षण। अभी तक चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने से परिवार वाले वह गांव के लोग है चिंतित। स्थानीय लोगों में कोरोना का है सता रहा है भय। शव अभी भी घर पर पड़ा हुआ है कोरोना बीमारी की शंका में वैसे कोई भी गांव वाले घर नहीं जा रहा है। घर के अन्य सदस्य है बीमार बुखार एवं छाती में दर्द यह शिकायत से परेशान हैं।