बिहार: हथियार के बल पर पेट्रोल पंप मालिक से लूट, ढ़ाई लाख रुपए-मोबाइल और बाइक ले कर निकल लिए अपराधी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बांका में दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप संचालक से लूट की गई है। घटना भूगंज बाजार के पास की है। बताया जा रहा कि बाइक सवार तीन बदमाश पंप मालिक से ढ़ाई लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पैसे के साथ साथ बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल, एक पैशन प्रो बाइक BR51A7900 भी लूट लिया। यह घटना नहर रोड पर पैट्रोल पंप बरियारपुर (मुंगेर) के मालिक पेट्रोल पंप के संचालक पुष्पेंद्र कुमार के साथ घटी है। पीड़ित का कहना है कि हथियार तान कर जबरन उन्हें रोका गया और उनसे लूट की गई।

जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र रामनवमी त्योहार में पूजा अर्चना करने बरियारपुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद पीड़ित पुष्पेंद्र सिंह भाग कर शंभूगंज थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने रक्षा की गुहार लगाते लाखों रूपए एवं बाइक बरामदगी की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस छानबीन कर रही।

पीड़ित ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार तीन युवक घटना स्थल पर पहुंच रूकने का इशारा किया और जबरन बाइक रोक दी। बदमाशों ने गाड़ी का चाबी लेते हुए मोबाइल छिन लिया। बदमाशों ने विरोध करने पर पिस्टल तान कर जान मारने की धमकी दी। जिससे भयभीत होकर बाइक सुपूर्द कर दिया। जिसमें बाइक की डिक्की में ढ़ाई लाख रखा था। बदमाशों के साथ हाथापाई होते देख जब तक स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचते तब तक बाइक सवार बदमाश भागने में सफल हो गया। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई है।

Share This Article