बीपीएससी लेक्चरर माइनिंग इंजीनियरिंग पर निकली बहाली,21 वर्ष होनी चाहिए न्यूनतम आयु…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से लेक्चरर माइनिंग इंजीनियरिंग के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए जारी नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 जून 2024 से शुरू कर दी गई है जो 16 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी खोज रहे हैं वे आज से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।

क्या है योग्यता

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लेक्चरर माइनिंग इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से प्रथम श्रेणी में माइनिंग इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में बीई/ बीटेक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदन के समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article