NEWSPR डेस्क। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में गुरुवार की देर रात एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई। जिसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह कमरे से दंपत्ति का शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान हो गई है जो 85 वर्षीय विश्वनाथ सिंह एवं 80 वर्षीय उनकी पत्नी ललिता देवी है।
घर में सोते समय हाथ -पैर रस्सी से बांधकर एवं मुंह में कपड़े ठूंसकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद का मामला मान रही है।
पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने भी घर पर जाकर हर पहलुओं पर जांच-पड़ताल की। वहीं, दंपती की हत्या के बाद पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल एफएसएल टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाने की कोशिश में लगी है।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट