बुद्धुचक थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के लोग दबंगों से हैं त्रस्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव प्रखंड स्थित बुद्धुचक थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के लोग शराबी व दबंग प्रवृत्ति के लोगों से काफी परेशान हैं।एकडारा गांव की रेखा देवी पति मदन साह बताती है कि विगत ४ मई को रात्रि के करीब ८ बजे मेरा बड़ा लड़का मिल्टन साह अपने दरबाजे पर बैठा था।तभी गांव के ही सोनेलाल साह का पुत्र धतुरी उर्फ अमित साह अपने मां पिता भाई और अन्य लोगों के साथ आया और मेरे पुत्र को घर से उठाकर जैनू साह के घर के पास ले जाकर बड़े ही निर्मम तरीके से पीट कर लहुलुहान कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने यह भी कहा कि आए दिन उक्त दबंग लोग शराब पीकर गाली गलौज भी करते हैं पर स्थानीय थाना पुलिस इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाती। वहीं पीड़ित रेखा देवी ने मारपीट के साथ उक्त लोगों पर छिनतई का भी आरोप लगाया है। हालांकि मारपीट का मूल कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बहरहाल इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कर ली गई है,और बुद्धुचक थाना अध्यक्ष ने कहा कि उचित जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article