NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर की उजियारपुर पुलिस ने रात 12 बजे के बाद बुधवार को एनएच 28 पर बहिरा चौर के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पिस्टल व काफी संख्या में कारतूस मिला है। दोनों की उम्र करीब 25-26 वर्ष है।
दोनों बेगूसराय के रहने हैं। गिरफ्तारी के वक्त दोनों का चेहरे कपड़े से ढ़का हुए था। कयास लगाया जा रहा कि दोनों वहीं हैं जिन्होंने मंगलवार देर शाम बेगूसराय जिले में एनएच पर फायरिंग कर पूरे बिहार में हड़कंप मचा दी थी। हालांकि, पुलिस दोनों संदिग्धों से उजियारपुर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। एसपी हृदय कांत ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो बदमाश धाराएं हैं जिससे पूछताछ की जा रही है।
उधर मामले की जानकारी के बाद बेगूसराय की पुलिस ने उजियारपुर पहुंचने वाली है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की जांच की जा रही है। हालांकि दोनों ने उक्त फायरिंग की घटना से अपने को अलग बताया। कहा कि उस घटना से हमदोनों का कोई लेना देना नहीं है।