NEWSPR डेस्क। बिहार के बेगूसराय से एक खबर सामने आई है, यहां भगवानपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित नाजिर मनी कांत मिश्र, के जगह वर्षों से उनके पुत्र कार्य कर रहे हैं जिसे शनिवार को भी अंचल कार्यालय में कार्य करते देखा गया तो पूछने पर नाजिर पुत्र ने चुप्पी साध ली। वहीं अंचल बड़ा बाबू सीताराम ने बताया कि अंचल नाजिर वर्षों से बीमार है। इस वजह से उनके बदले उनके पुत्र भगवानपुर अंचलाधिकारी वीणा भारती के आदेशानुसार नाजिर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं भगवानपुर अंचलाधिकारी वीणा भारती से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी हम छुट्टी पर हैं वापस अंचल कार्यालय आते ही इसकी विस्तृत जानकारी देंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नाजिर के बदले उनके पुत्र वर्षों से हस्ताक्षर भी कर रहे हैं। वहीं अब देखने वाली बात यह है कि कब तक पदाधिकारी की मिलीभगत से सारे नियम कानून को ठेंगा दिखाकर उक्त युवक भगवानपुर अंचल नाजिर के पद पर कार्य करते रहते हैं।