दो अलग-अलग घटनाओं में हुई गोलीबारी, एक की मौत, तीन लोग घायल, इस जिले का है मामला

Sanjeev Shrivastava

मनमोहन

बेगूसरायः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

पहली घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है जहां बच्चों के विवाद में बड़ों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में योगेंद्र सदा की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका भाई वीरण सदा पिटाई से घायल है। बताया जाता है कि डरहा गांव के योगेंद्र सदा और हरिनारायण महतो परिवार के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी में विवाद में वीरण सदा और योगेन्द्र सदा उन्हें समझाने गया था तभी हरी नारायण महतो ने फायरिंग कर दी। इस घटना में योगेंद्र सदा को गोली लग गई जिसे इलाज के लिए बेगूसराय लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी टुनटुन महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

वहीं दूसरी घटना सिंघौल ओपी के नागदह गांव की है। बताया जाता है कि वार्ड 10 के  पार्षद पति मनोज महतो जमीन घेराबंदी कर रहा था तभी गांव के किशनदेव महतो इसका विरोध किया। आरोप है कि उक्त जमीन किशनदेव महतो का है और मनोज उस पर जबरन कब्जा कर रहा था जब विरोध करने किशनदेव पंहुचा तो मनोज महतो ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से किशनदेव महतो और सावित्री देवी गोली लगने से घायल हो गई। दोनों घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

Share This Article