बेतिया में हंटर गैंग का खौफ, 50 लोगों ने अकेले युवक पर किया हमला, युवक की कर दी जमकर पिटाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेतिया में हंटर ग्रुप ने बिरयानी हाउस कार्यरत व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक युवक पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीएमसीअच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा कि युवक पर हंटर ग्रुप के लोगों ने हमला किया है।

करीब पचास लोगों ने मिलकर युवक पर जबरदस्त हमला कर दिया। युवक बिरयानी की डिलीवरी देने गया था। जिस दौरान 50 लोगों के गैंगे ने युवक को घेर लिया और हमला कर दिया। युवक का नाम आसिफ अली है। वह बसवरिया इमली इलाके में बिरयानी की दुकान चलाताहै।

घायल युवक की मानें तो शहर में हंटर ग्रुप और पानी टंकी नाम से ग्रुप चलता है। इसमें बड़ी संख्या में बदमाश शामिल हैं। उसने कहा कि इस ग्रुप के कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसको सुलझा लिया गया था। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस पूछताछ और छानबीन कर रही।

Share This Article