News PR Live
आवाज जनता की

बैंक आफ इंडिया में करोड़ों की डकैती मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष को किया निलंबित, पुलिस के हाथ अभी तक खाली

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अररिया के बैंक आफ इंडिया शाखा में शुक्रवार को करोड़ों रुपए की डकैती ममले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को लूट का कोई सुराग नहीं मिल पाया। तो पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी के आदेश पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने अररिया नगर थानाध्यक्ष कुमार अभिनव को निलंबित कर दिया है।

उनको कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। उनकी जगह नए थाना प्रभारी के रूप में शिवचंद्र साह को नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि पुलिस बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार चौधरी के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस का कोई भी अधिकारी हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जबकि एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही

बता दें कि अररिया में दिनदहाड़े SP आवास से 250 मीटर दूर बैंक में डकैती की गई। ADB चौक के पास बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में पांच की संख्या में घुसे अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। शटर गिराकर 37.50 लाख कैश और करीब 63 लाख का गोल्ड लूट ले गए। यही नहीं गार्ड की रायफल छीन कर तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.