बॉलीवुड माफिया से अपने रिश्ते निभा रही है कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना

PR Desk
By PR Desk

रजत कुमार

पटना : अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर जबसे उनके पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है तब से राजनीतिक दलों को एक नया मुद्दा मिल गया है। बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के सीबीआई जांच से इनकार करने के बाद बिहार प्रदेश भाजपा ने कई सवाल उठाए हैं। प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार बॉलीवुड माफिया के साथ अपने रिश्ते निभा रही है। यही कारण है कि ठाकरे सरकार मामले की जांच सीबीआई से कराने से इंकार कर रही है।

निखिल आनंद ने कहा है कि पिछले 45 दिन से मुंबई पुलिस केस को घुमा रही है। उन्होंने बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोयल के बयान पर भी सवाल उठाए हैं भाजपा प्रवक्ता का कहना था कि एक तरफ महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जाँच से इंकार करती है। वहीं शक्ति सिंह गोहिल सही जाँच और न्याय के लिये आश्वस्त कर रहे। उन्होंने कड़े लहज़े में कहा है कि हिल बिहार कांग्रेस के प्रभारी है, बिहार की जनता के प्रभारी न बने।

बिहार में केस दर्ज होने से बंधी उम्मीद

बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि मुंबई पुलिस ने यूडी केस दर्ज़ कर 40दिनों से गोल- गोल घुमाया है। बिहार पुलिस के आपराधिक धाराओं के साथ जाँच से उम्मीद बंधी है। बिहार की एक फीसदी जनता को इस मामले में मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है।

इस पूरे मामले में कुछ लोग आईवॉश करके मिसलीड करना चाहते हैं।

Share This Article