ब्रेकअप पर युवक ने मनाया जश्न, उ त दोसरा के डोली में सवार हो गईल गाने पर पिस्टल से केक कटिंग, दिलजले आशिक का वीडियो वायरल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में एक दिलजले आशिक ने अपने ब्रेकअप का जश्न केक काट कर मनाया। केक काटने के लिए उसने चाकू की जगह बंदूक का इस्तेमाल किया और उसी से केक काटा। इसके साथ ही वहां उ त दोसरा के डोली में सवार हो गइल, तीर हमरा करेजवा के पार हो गइल… भोजपुरी गाने पर जमकर डांस हुआ। ड्रोन कैमरे से इसो शूट भी किया गया।

इस मामले का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा। है। यह पार्टी विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव की है। युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वीडियो में लड़का केक काटकर युवा साथियों को खिला रहा। ये पार्टी किसी सुनसान जगह पर चल रही है। दो केक रखे हुए हैं। केक पर ‘अमित एंड निशा ब्रेकअप डे’ लिखा हुआ है। युवक पिस्टल से दोनों केक काटता है और दोस्तों को खिलाता है।

जिसके बाद एक दूसरा युवक भी देसी कट्‌टा के साथ नजर आया। पीछे रितेश पांडे का भोजपुरी गाना “उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल, बज रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल ये वीडियो वायरल हो गया है। मामले को लेकर अभी कुछ कहा नहीं गया है।

Share This Article