भगवानपुर के देवसरना में घर के अंदर सो रहे ग्रामीणों पर बरसा वन और पुलिस प्रशासन की लाठियां।

Patna Desk

 

घर में सो रहे ग्रामीणों पर वन विभाग व पुलिस प्रशासन की लाठियां बरसी। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के देवसरना गांव की बतायी जाती है। देवसरना गांव में घर में सो रहे ग्रामीणों पर लाठियां बरसने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। इन घायलों में महिला व पुरुष दोनों शामिल है। घायलों में महिला मुखिया देवी पति निर्मल मुसहर, तेजबली मुसहर, रामबली मुसहर समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये। इस बाबत पूछे जाने पर डीएफओ चंचल प्रकाशम का कहना था कि उक्त गांव से करीब एक ट्राली लकड़ियों को जप्त किया गया है। ग्रामीणों के लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद है। 17 तारीख को करीब सौ से डेढ़ सौ की संख्या में बैरियर पर पहुंचकर उनके वनरक्षियों के साथ मारपीट किया था। इसी बात को लेकर पुलिस प्रशासन एवं वन प्रशासन वहां पहुंची थी। भाग दौड़ में किसी को चोट लग गया होगा। मगर प्रशासन द्वारा कोई पिटाई नहीं किया गया है।

घायलों ने बताया कि घर में सोने के दौरान वन विभाग व पुलिस प्रशासन के कार्रवाई के दौरान प्रशासन के कर्मियों ने कई घरों के दरवाजे को तोड़कर उसमें पड़े कई घरेलू संसाधनों को भी तोड़फोड़ कर तितर-बितर की स्थिति पैदा हो गयी थी। वन विभाग तथा पुलिस प्रशासन करीब चार से पांच चारपहिये वाहनों के माध्यम से दल बल के साथ गांव में पहुंची थी। तब सभी ग्रामीण अपने अपने घरों एवं झोपड़ियों में सोए हुए थें। इस दौरान वन प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन टीम ने लोगों के घरों में घुसकर उन सभी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष घायल हो गये। इस घटना में बच्चों को भी चोटें आयी है। वहीं कुछ बच्चों को भी चोट पहुंचने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस प्रशासन एवं वन प्रशासन के लोगों ने हम सभी के साथ मारपीट तो किया हीं, साथ हीं साथ लगे हाथ कई घरों में घुसकर उसने पड़े कई घरेलू संसाधनों को भी तोड़फोड़ कर डाला। बता दें कि विगत 17 मार्च की शाम वन विभाग के वनसत्ती देवी घाटी बैरियर पर कुछ साइकिल सवार लकड़हारों व ड्यूटी में तैनात वन रक्षियों के बीच हल्की फुल्की नोकझोंक हुई थी। यहां तक कि वनरक्षियों के मुताबिक इसी मामले को लेकर उसी रात करीब 50 से 60 की संख्या में देवसरना गांव से एक बार पुनः लोग बैरियर पर पहुंचे तथा उनके साथ मारपीट करने के साथ-साथ बगल के वानागार में जप्त किए गए कई वाहनों समेत अन्य कई तरह के कई सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाया गया था। इस मामले में पांच लोगों को नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए वन प्रशासन स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से दल बल के साथ देवसरना गांव में पहुंची, जहां के बस्ती में घूम घूम कर घर के बाहर रखे गये अवैध लकडियों को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष की माने तो लकड़ियों को जब्त करने के दौरान पुलिस टीम प्रशासन के साथ थी। मगर आवेदन में अंकित किए गए एक भी आरोपी उनके हाथ नहीं लग सके।

Share This Article