भभुआ नगर अध्यक्ष पद के लिए चुने गए अवनीश पांडेय, 2025 तक के लिए मनोनित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के कैमूर से है। जहां गुरुवार को शहर के राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय भभुआ में राष्ट्रीय जनता दल संगठनात्मक चुनाव अंतर्गत भभुआ नगर का चुनाव नगर निर्वाचन पदाधिकारी आसिफ जमा मुन्ना खां की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव का संचालन निर्वाचन पदाधिकारी जगनारायण यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान 2022 से 2025 तक के लिए एक बार पुन: अवनीश पांडेय को सर्वसम्मति से भभुआ नगर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। चुनाव के दौरान भभुआ नगर के 25 वार्ड अध्यक्ष एवं 50 डेलीगेटस ने अपना हाथ उठाकर अवनीश पांडेय के नाम का समर्थन किया। तत्पश्चात नगर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देकर अध्यक्ष पद के लिए अवनीश पांडेय के नाम की घोषणा की।

इस अवसर पर नगर के सभी वार्ड अध्यक्ष एवं सभी डेलीगेटस उपस्थित रहें। मौके पर जिलाध्यक्ष अकलू राम, भोलानाथ यादव, कुमार अजय सिंह, राहुल पांडेय, रोहित तिवारी, इस्लाम अंसारी, मुन्ना सिंह, कमर खां, नौशाद गद्दी, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव, मुकेश पटेल, अबरार अहमद, अकबर गद्दी, अमन मिश्रा, पवन बिंद, श्यामनारायण तिवारी, सत्येंद्र यादव, इमरान अली, विवेक तिवारी, रामआशीष राम, ललन यादव, रणविजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article