भभुआ पुलिस केंद्र में तैनात अवर निरीक्षक की हार्ड अटैक से हुई मौत मौके पर पहुंचे कैमूर डीएम व एसपी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-कैमूर जिले के भभुआ पुलिस केंद्र में तैनात अवर निरीक्षक की हार्ड अटैक से शनिवार को मौत गई। घटना की सूचना मिलते ही कैमूर डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों द्वारा हार्ड अटैक से मौत की पुष्टि की गई। मृत अवर निरीक्षक हरी नारायण सिंह बिहार के मोतिहारी जिला निवासी हैं। जो भभुआ पुलिस केंद्र में तैनात थे, इनकी तबियत कई दिनो से खराब चल रही थी जहां हार्ड अटैक से उनकी मौत हो गई।पुलिस केंद्र भभुआ में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और अंत परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं सूचना पर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि भभुआ पुलिस केन्द्र में तैनात अवर निरीक्षक हरी नारायण सिंह जो मिर्जापुर जिले के निवासी है इनकी तबियत कई दिनो से खराब चल रही थी जिनका रात को अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गया जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी हार्ड अटैक से मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने किया है। इनकी ड्यूटी अभी तीन साल का बचा हुआ था उसके पहले ही इनकी मौत हो गई है। फिल्हाल पुलिस द्वारा मौत की सूचना इनके परिजनों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस केंद्र भभुआ में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और अंत परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article