News PR Live
आवाज जनता की

भभुआ व्यवहार न्यायालय में शराब मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

 

- Sponsored -

- Sponsored -

शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने भभुआ व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद शराब मामले में कोर्ट में सरेंडर किये युवक को मेडिकल जांच के बाद सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में सरेंडर किये गये युवक का मेडिकल जांच कराया गया और उसके बाद कार्रवाई हेतू न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शराब मामले में फरार जिस आरोपी ने भभुआ व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया है उसकी पहचान कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रहनेवाले स्व. भंगी सिंह यादव के पुत्र गुंजन यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शराब मामले में गुंजन यादव के ऊपर प्राथमिकी दर्ज था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से गुंजन फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस दबीश को देखते हुए गुंजन ने व्यवहार न्यायालय भभुआ में सरेंडर कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.