भाई को बंधक बनाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप का प्रयास बिफल, चार आरोपी गिरफ्तार।

Patna Desk

 

कैमूर जिले में बाजार से साइकिल से लौट रहे भाई को बंधक बनाकर नाबालिग बहन के साथ गैंग रेप का प्रयास बिफल हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी तभी बीच रास्ते में चार लड़कों के द्वारा भाई को पेड़ से बांध कर लड़की के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया जा रहा था। तभी एक राहगीर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद उसने पेड़ में बाधे हुए लड़के के पास पहुंचा तो उसने घटना के संबंध मे राहगीर को बताया इसके बाद दोनों लड़की के पास जाने लगे जिसे देखकर सभी आरोपी भागने लगे। लेकिन एक आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निसानदेही पर सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपरोपीयों में भभुआ थाना क्षेत्र का लव कुश बिंद, टुनटुन बिंद, सुनील बिंद और सुदर्शन बिंद शामिल है।

पुलिस सभी आरोपीयों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article