भागलपुर के एक घर में भीषण आग, हजारों रुपए कई जानवर समेत कई चीजें जलकर राख

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के भतोरिया पंचायत स्थित गंगा प्रसाद मध्य विद्यालय के पास देर रात करीब एक घर में चूल्हे से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वासुदेव यादव एवं अशोक यादव का कुस का घर वो घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया और घर में रखे लगभग 25 से 30 हजार रुपया, जानवर में दो बकरी, तीन बाछी, एक गाय बुरी तरह जख्मी हो गया।

आग लगने के बाद धीरे धीरे इसकी जानकारी स्थानीय लोगो को मिली तभी घर वाले और स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के क्रम में वासुदेव यादव एवं अशोक यादव भी जख्मी हो गया।

रिपोर्ट :-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article