News PR Live
आवाज जनता की

भागलपुर में दिल दहलाने वाली घटना आई सामने, एक ही कमरे में देवर भाभी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मदनुचक में एक ही कमरे में युवक और महिला के फंदे में लटका शव बरामद हुआ है। रिश्ते में दोनों देवर भाभी बताये जा रहे हैं। दोनो किराये के मकान में रहते थे। मृतका का नाम राधा देवी तो उसके देवर का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है। कमरा अंदर से बन्द था। एफएसएल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची कमरे को खोलकर जाँच में जुट गई है। घटना का कारण फ़िलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। महिला का पति अरुण शाह श्रीनगर में रहकर फूचका बेचने का काम करता है उसका 7 वर्षीय बेटा जसवीर कुमार और 5 वर्षीय बेटी दुर्गा कुमारी है। वहीं मृतका राधा की माँ रेखा देवी ने बताया कि राधा 15 दिन पटना में और 15 दिन सबौर में क्लिनिक में नर्स का काम करती थी, मोजाहिदपुर में रूम लेकर देवर के साथ रहती है मृतिका राधादेवी पहले सब्जी बेचने का काम किया करती थी, कल वो रूम पर आई थी। राधा के उसके पति के साथ लगातार झगड़ा होता था। वहीं पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है। सिटी एसपी अमित रंजन ने मौके पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली है। सिटी एसपी ने बताया आत्महत्या का मामला है। घटना का कारण स्प्ष्ट नहीं हो पा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.