भागलपुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, इस रेलखंड पर घंटों परिचालन रहा ठप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK- भागलपुर,कटिहार बरौनी रेलखंड नवगछिया रेलवे स्टेशन के पास एक बढ़ी घटना होते होते टल गई, दरअसल नवगछिया रेलवे स्टेशन से पहले ही मालगाड़ी पटरी पर से उतर गई.

घटना सोमवार रात 8 बजे की बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी यूरिया खाद लेकर उत्तरप्रदेश के फूलपुर से आई थी. नवगछिया स्टेशन के मालगोदाम में मालगाड़ी को खड़ी की गई थी. वहां 22 बोगी से युरिया खाद उतारा गया था. जिसके बाद 25 बोगी युरिया खाद को कटिहार में अनलोड होना था.एक नंबर प्लेटफार्म पर लाने के दौरान मालगाड़ी नवगछिया स्टेशन पर इंजन की तरफ से 26 वां बोगी व गार्ड की ओर से 17 वां बोगी पटरी से उतर गई.हालाकि राहगीरों ने इसे पटरी से उतरता देख आरपीएफ को सूचना दिया. जिसके बाद आरपीएफ के द्वारा एसएम इसकी जानकारी दी गई और आनन फानन में ट्रेन को किसी तरह रुकवाया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article