भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान, जीविका दीदियों से करेंगे संवाद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पहुंचेंगे। बता दें कि समाज सुधार अभियान के तहत जीविका दीदियों से संवाद करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर पहुंच रहे हैं। हवाई अड्डा में मंच बनाया गया है। भागलपुर बाँका की 1500 जीविका दीदियां कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

मुख्य रूप से शराबबंदी, दहेज उन्मूलन व बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने को लेकर जीविका दीदियों से संवाद कर मुख्यमंत्री उनका अनुभव भी जानेंगे। कार्यक्रम को लेकर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात, रैफ के जवान, दंगा नियंत्रण बल, महिला पुलिस बल ,सभी थानों की पुलिस व विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

सबौर से पहुंची जीविका दीदी ने बताया कि हमलोगो का बढ़िया अनुभव रहा है। समाज के लोग भी सुधर रहे हैं। बहुत कम लोग अब शराब पीते हैं। पुलिस का भी सहयोग मिलता है।

रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article