भागलपुर में विधायक गोपाल मंडल ने मुकेश सहनी को लेकर किया ये दावा, जानिए क्या कहा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में विधायक गोपाल मंडल ने मुकेश सहनी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास कोई केंडिडेट नहीं था। जो है सब भाजपा ने ही दिया। कहा कि बिहार की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। मुकेश सहनी के सरकार से बाहर हो जाने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा की उनका कोई केंडीडेट नहीं था। भाजपा ने अपना उम्मीदवार उनको दिया। जिनकी विधानसभा चुनाव में जीत हुई है।

उन्होंने कहा की सहनी अब भाग कर कहाँ जायेंगे। जो भी सम्मान मिल रहा है। वह भी नहीं मिलेगा। एमएलसी चुनाव में वीआईपी को सीट नहीं देने पर गोपाल मंडल ने कहा की उन्हें सीट क्यों दिया जायेगा। उन्हें पहले से मंत्री बनाया गया है। अब कितना दिया जायेगा। मांझी के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा की वे समझदार आदमी है। उन्हें पहले मुख्यमंत्री बनाया गया।

उसके बाद बेटे को मंत्री बनाया गया। बहुत कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। बिहार में कुछ नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बनाकर रखा है। शराबबंदी को लेकर गोपाल मंडल ने कहा की सीएम नीतीश कुमार हमेशा शराब नहीं पिने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग शराब पी रहे हैं। गरीब लोग शराब बनाकर पीते हैं। जिससे उनकी मौत होती है।

रिपोर्ट :-श्यामानंद सिंह ,भागलपुर

Share This Article