News PR Live
आवाज जनता की

भागलपुर में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में शान से फहराया तिरंगा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर सैंडिस कंपाउंड मैं जिलाधिकारी सुब्रत सेन, ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर डीआईजी विवेकानंद, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और वरिय पुलिस अधीक्षक ने पैरेड का निरीक्षण किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

बीएमपी, होमगार्ड और जिला सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। वहीं जिलाधिकारी ने जिले में हो रहे विकास कार्यों को बताया। इस अवसर पर स्वतंत्रा सेनानियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।वही कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग झंडा तोलन को देखने के लिए पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर झंडा तोलन देखने के लिए पहुंचे हुए थे। कई बच्चे सर में तिरंगा बांधे नजर आए। वही कार्यक्रम के दौरान कोविड गाइड लाइन का भी पालन किया गया।

रिपोर्ट:श्यामानंद सिंह, भागलपुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.