भागलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे अजीत शर्मा,कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर जाहिर की खुशी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर :कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भागलपुर से अजीत शर्मा ,कटिहार से तारीख अनवर और किशनगंज से मोहम्मद जावेद को टिकट मिला है ।खास तौर से भागलपुर लोकसभा सीट पर काफी दिनों से काफी उगा पोह की स्थिति बनी हुई थी इसके बाद कांग्रेस ने भागलपुर से अजीत शर्मा को टिकट दिया ।टिकट मिलते ही अजीत शर्मा के आवास पर महा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ खुशी जाहिर किया ।नगर विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने टिकट मिलने के बाद कहा कि भागलपुर सीट पर कोई संशय नहीं था टिकट को लेकर जनता की आवाज लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने सुनी इसके बाद विश्वास जताते हुए कांग्रेस ने भागलपुर लोकसभा से हमें टिकट दिया है आगे अजीत शर्मा ने कहा कि भागलपुर का विकास बाकी है कुछ विकास नहीं हुआ है जीतने के बाद भागलपुर में विकास की गंगा बहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article