भागलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला स्कूल से 75 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर यह तिरंगा यात्रा पिछले कई वर्षों से निकल रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दरमियान विभिन प्रकोष्ठ के द्वारा झांकियां बनाई गई थी सभी महापुरुषों के जीवन पर आधारित यह झांकियां बनाई गई थी। तिरंगा यात्रा के दरमियान जमकर भारत माता की जय घोष से गूंज रहा था। तिरंगा यात्रा के दरमियान युवाओं और कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा था। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने बताया कि ऐसी यात्राओं से हर भारतियो के अंदर राष्ट्रवाद का भाव जागृत हो और प्रधानमंत्री के आवाहन पर विगत कई वर्षों से हम लोग यह यात्रा निकाल रहे है और हर घर तिरंगा हो उसका भी हम लोग संदेश अपील कर रहें है।