भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के सुल्तानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का चौथा पुण्यतिथि भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी के आवास पर मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तेलचीत्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी संजय चौधरी, जिला कार्य समिति सदस्य अरुण चौधरी, जिला कार्य समिति सदस्य अरुण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के गुणगान के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के नेतृत्व में ही भारत परमाणु सम्पन्न राष्ट्र कि बात कही।

इस दौरान भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार,नगर महामंत्री शैलेश कुमार,कृडा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य गौतम सिन्हा, नगर संयोजक रमण झा,भाजपा कार्यकर्ता मंटु कुमार, निरंजनसहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद थे।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article