भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे का जन्मदिन आज: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे का आज जन्मदिन है। वहीं जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे भारतीय राजनेता हैं। वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री और 16 वीं लोक सभा के सदस्य हैं।

वह 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं जो बक्सर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हैं। अश्विनी चौबे का जन्म 2 जनवरी 1953 को भागलपुर बिहार में हुआ। उन्होंने साल 1967-68 में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के खिलाफ छात्र आंदोलन में भाग लिया। साल 1972-72 में तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित अखिल भारतीय छात्र लीडर सम्मेलन में भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने महादलित परिवारों के लिए 11 हजार शौचालयों का निर्माण किया।

Share This Article