- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर:भाजपा के वरिष्ठ नेता व भागलपुर के पूर्व सांसद सुशील मोदी ने एक्स हैंडल पर खुद को कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी इसके बाद बिहार में भाजपा कार्यकर्ता व सुशील मोदी के समर्थक दुखी है मर्माहत है। आज भागलपुर के बूढ़ानाथ मन्दिर में भागलपुर भाजपा के कार्यकताओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। कार्यकर्ताओ ने महादेव से पूजा कर सुशील मोदी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुशील मोदी के बीमार होने की सूचना मिली। भागलपुर से वो सांसद रहे बिहार में भाजपा को मजबूत किया हर कार्यकर्ता के सुख दुख में खड़े रहे। उनके बीमार होने की सूचना पर दुखी है इसलिए आज बूढ़ानाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर महादेव से उन्हें जल्द स्वस्थ करने की कामना की।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

