भाजापा नेता के भाई ने फंदे से लटककर दे दी जान, पारिवारिक विवाद का हो सकता मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बक्सर से है। जहां भाजपा नेता के भाई ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मृतक विजय सिंह का करीब 20 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी और बच्चों के अलग रहने से विजय सिंह काफी परेशान रहते थे और इसी हताशा में आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।

बता दें कि मृतक के भाई त्रिलोकी सिंह डुमरांव विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक विजय सिंह के बड़े भाई त्रिलोकी सिंह बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं और डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बच्चों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी।

Share This Article