भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव पहुंचे भागलपुर।

Patna Desk

 

भागलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव भागलपुर पहुंचे उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला देकर स्वागत किया गया उसके बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए जानकारी दी की भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र जिनका जन्म 5 अक्टूबर 1923 को बिहार के बक्सर उधरचक ग्राम में हुआ है वह भारतीय जन संघ बिहार के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश आंदोलन जैसे कई कार्यो में उनकी भागीदारी रही है, पार्टी के प्रति उनका समर्पण देखकर भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि उनके 100 वर्ष पूरे होने पर 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पूरे बिहार में पूरे एक महीने कार्यक्रम किए जाएंगे इस कार्यक्रम में उनके जीवन पर आधारित समाज में उनके कार्यों की विवरण संगठन का कार्य में उनकी उपलब्धि को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, कैलाशपति मिश्र के नेक व पुनीत कार्यों व विचारों को लेकर 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आगामी 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पूरे एक महीने जिला स्तर मंडल स्तर शक्ति केंद्र प्रमुख पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है इस कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में 5 अक्टूबर को बापू सभागार से प्रारंभ करेंगे, इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई के सदस्यों में काफी खुशी देखी गई, इस प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव के अलावे भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष शाह एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article