भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में पार्टी को मजबूत करने की जोर शोर से की तैयारी।

Patna Desk

 

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में पार्टी को मजबूत करने की जोर शोर से तैयारी करने में जुट गई है। इसी को लेकर 26 फरवरी को इस्लामपुर प्रखंड के खानकाह हाई स्कूल के मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मिलन समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा समेत कई दिग्गज शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के बहाने भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में सेंधमारी भी करने में जुट गई है। इस मिलन समारोह के बहाने भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों का शंखनाद भी करेगी।

इस मिलन समारोह के मौके पर पूर्व राजद महेंद्र यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का काम करेंगे।इस मिलन समारोह कार्यक्रम की तैयारी में लगे पूर्व राजद नेता महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमने 25 सालों तक राजद में रहकर एक सच्चे सिपाही के रूप में काम किया। राजद में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं मिलता है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने लोभ में सीएम नीतीश कुमार के साथ जा मिले। इसी बात से क्षुब्ध होकर हम राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में हजारों समर्थकों के साथ रविवार 26 फरवरी को शामिल होने जा रहे हैं।

Share This Article