भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया तिरंगा यात्रा, पूरे शहर भर में किया भ्रमण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भारतीय जनता पार्टी नालंदा द्वारा विभाजन की विशेषता स्मृति दिवस बिहार शरीफ में मनाया गया। जिसमें बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। वही इस कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा पूरे शहर भर में भ्रमण किया। इस मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि वीर सपूतों की शहादत को याद करने के उद्देश्य से आज यह तिरंगा यात्रा निकाला गया। 14 अगस्त को ही भारत का विभाजन हुआ था। कांग्रेस के इशारे पर तूष्टिकरण के तहत मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री और पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश को दो टुकड़ों में बांटा गया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता के कारण प्रभावित और पीड़ित हुए।’

उन्होंने कहा कि यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो मानव प्रतिरोध की शक्ति को दर्शाता है। इसी इतिहास को याद करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article