भारत की धरती पर पहुँचा राफेल, पीएम, रक्षा मंत्री सहित कई नेताओं ने दी बधाई, तस्वीरें की साझा

PR Desk
By PR Desk

नई दिल्ली : देश और दुनिया में कोरोना का संकट है लेकिन इस बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर निकल कर आई है। बता दे आपको कि 5 राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयर फोर्स कैंट पर उतर चुके हैं। इसकी तस्वीरें प्रधनमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के कई और मंत्रियों ने भी ट्वीट करते हुए शेयर की हैं। बता दे आपको कि सोमवार को 5 राफेल विमान फ्रांस से उड़े थे और अब वह भारतीय जमीन पर उतर चुके हैं।

बता दे आपको कि एक तरफ पाकिस्तान और दूसरे मोर्चे पर चीन के साथ तनातनी के बीच राफेल एक बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। खबरों की मानें तो फिलहाल राफेल की तैनाती चीन से सटे बॉर्डर के नजदीक की जाएगी जहां वह चीनी सेना के हर दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार होगा। आपको बता दें कि एयरफोर्स अंबाला कैंट के आसपास 144 धारा लगा दी गई है और वहां पर सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

चीन के साथ विवाद के बीच राफेल लड़ाकू विमानों के आने से भारत की ताकत में इजाफा माना जा रहा है। फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुई राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान की पहली खेप अंबाला एयरबेस पर पहुंच गई है। विमानों के अंबाला एयरबेस पर पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विमान अंबाला में सुरक्षित तरीके से उतर गए हैं। राफेल लड़ाकू विमानों का भारत में आना हमारे सैन्य इतिहास में नए युग की शुरूआत है। इन बहुआयामी विमानों से वायुसेना की क्षमताओं के क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।
राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, “राफेल विमान का उड़ान के दौरान प्रदर्शन काफी अच्छा है। इसमें लगे हथियार, राडार एवं अन्य सेंसर तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्धक क्षमताएं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। भारत में राफेल का आगमन भारतीय वायुसेना को हमारे देश पर आने वाले किसी भी खतरे को रोकने के लिए बहुत मजबूत बना देगा। ” रक्षा मंत्री ने राफेल विमान की लैंडिंग का वीडियो भी शेयर किया है।

Share This Article