भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज 2 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन है। देश इस दिन को लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के रूप में भी मनाता है। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने शास्त्री को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। 2 अक्टूबर के दिन स्कूल, कॉलेजों में वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। उनका जीवन करोड़ों भारतीयो के लिए एक प्रेरणा है।

वहीं उनकी मृत्यु को लेकर कुछ ऐसे सवाल है जो आज भी अनसुलझे हैं। 1966 में उस वक्त के सोवियत संघ, आज के उजबेकिस्तान के शहर ताशकंद में हुई उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक था या फिर शास्त्री जी की मौत एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। इस बात को आज तक कोई नहीं जान पाया है।

Share This Article