भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे: राज्यपाल।

Patna Desk

 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा को कैमूर में बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब हो कि कैमूर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन लिच्छवी भवन में हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों द्वारा सामूहिक शपथ ली गई। जिसमें भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ ली गई।इस मौके पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने महामहिम राज्यपाल सहित सभी का स्वागत किया। राज्यपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को रवाना किया गया।स्वयं सहायता समूह के द्वारा नाटक का भी मंचन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रही।

Share This Article