भूमाफियाओं ने मचाया तांडव, झोपड़ी में आग लगाकर जमकर की गोलीबारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर: जमीन को जबरन हड़पने के नियत से जमीन पर बने झोपड़ी में अपराधियों ने पहले आग लगाई उसके बाद दहशत फैलाने के लिए कई चक्र गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल हो गया, ताजा मामला भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊदबाट का है, यह घटना 26 फरवरी के संध्या तकरीबन 7:30 बजे की है, जहां अपराधी गलत मानसूबे से आए और दाऊदबाट के रहने वाले शंकर पासवान के बेटे भोला पासवान के जमीन पर इस वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीड़ित भोला पासवान ने आज अपने न्याय की गुहार के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया, पहले वरीय पुलिस अधीक्षक उसके बाद डीआईजी कार्यालय में अपना आवेदन दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article