News PR Live
आवाज जनता की

भूमि विवाद को लेकर युवक को करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, 8 लोगों के खिलफ FIR

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के कैमूर से है। जहां चांद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक की पहचान पिपरिया गांव के भरत सिंह का पुत्र संतोष सिंह उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार की तरफ से 8 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिसमें पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि शहर के चांद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में शनिवार को खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के आठ लोगों द्वारा ट्रैक्टर से खेत जोत रहे युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद उसके शरीर में करंट का तार प्रवाहित कर दिया गया। जिससे युवक ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को पीएचसी चांद ले गए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भाभुआ भेज दिया। थाना में दिए गए आवेदन मे कहा गया कि संतोष सिंह अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिस दौरान दूसरे पक्ष के जयप्रकाश सिंह सहित आठ लोग लाठी, गड़ासा, बल्लम और तलवार से लैस होकर खेत पर आ गए। सबने संतोष को खेत जोतने से मना किया और ट्रैक्टर की चाबी छीनने का प्रयास किया। संतोष ने उनका विरोध किया। उसके बाद ललकारते हुए मारपीट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। फिर बांस के खंभे से लटक रहे करंट प्रवाहित तार को बल्लम से मारकर तोड़ दिया और तार को संतोष के शरीर पर गिरा दिया जिससे तड़प-तड़प कर वहीं संतोष की मौत हो गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि  पिपरिया गांव से तीन लोगों को पकड़कर थाने पर लाया गया है। पकड़े गए लोगों में जयप्रकाश सिंह, सत्यम सिंह तथा वृजेश सिंह से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद भभुआ से पिपरिया में शव लाए जाने के बाद मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के भाई मिथुन सिंह और रिश्तेदार एकौनी के नचकू सिंह, रामकेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू सिंह की हालत खराब है। उसका तीन साल का एक बच्चा है।

कैमूर से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.