News PR Live
आवाज जनता की

भू माफियाओं ने मुखिया पति पर किया जानलेवा हमला, 5 लाख की रंगदारी मांगी..नहीं देने पर हुआ अटैक

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नालंदा में भू माफियाओं की तूती एनडीए गठबंधन की सरकार से लेकर महागठबंधन की सरकार तक बोल रही है। तभी तो बिहार थाना क्षेत्र इलाके के मुरौरा पंचायत के वर्तमान मुखिया पति त्रिलोक कुमार के ऊपर भू माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। इस घटना में मुखिया पति त्रिलोक कुमार बाल-बाल बच गए।

वहीं जख्मी मुखिया पति ने बताया कि मुरौरा पंचायत में शकुंतला देवी के नाम 20 डिसमिल जमीन बिहारशरीफ रेलवे गुमटी के पूर्व में है। जिसमें कुछ जमीन को 12 वर्ष पूर्व बेच दिया गया था। शेष साढ़े सात डिसमिल जमीन मुखिया के भाई के नाम पर है। आज मुखिया पति के द्वारा जब अपनी जमीन की घेराबंदी की जा रही थी। तभी भू माफिया कैलू यादव के द्वारा घेराबंदी से रोका गया। मुखिया पति ने बताया कि भू माफिया कैलू यादव के द्वारा घेराबंदी करने से पूर्व 5 लाख की रंगदारी मांगी गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

जब मुखिया पति ने रंगदारी देने से मना किया तो उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। इस घटना के बाद मुखिया पति का पूरा परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। बताया जाता है कि अभी पूर्व में भी कैलू यादव 302 के सजा काटकर जेल से बाहर निकला है कैलू यादव का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल इस बात की सूचना बिहार थाना को लिखित आवेदन के रूप में मुखिया पति कुमार के द्वारा दिया गया हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.