भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल के कार्यक्रम में मचा भगदड़, गाने के दौरान मंच टूट कर गिरा, गायक समेत कई चोटिल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर भोजपुर से है। जहां भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में रात को जमकर बवाल मच गया है। दरअसल सिंगर को एक तिलक के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। उस कार्यक्रम में अचानक मंच के ध्वस्त होने से भगदड़ मच गई। जिसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा कि घटना के दौरान मंच पर मौजूद कलाकारों को हल्की चोटें आई हैं। खेसारी लाल यादव अपनी टीम के साथ मंच पर थे। तभी मंच टूट गया। मंच गिरने से वहां की लाइट भी चली गई। जिसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा कि इसमें खेसारी समेत कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

मामला भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थानान्तर्गत तेलाढ़ गांव का है। जहां मंच गिरने से भगदड़ मंच गिरने के बाद भगदड़ मच गया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम वहीं रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक तेलाढ़ गांव के मधेश्वर राय के घर तिलक समारोह था। जिसमें चर्चित भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित खेसारी लाल को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे।

कार्यक्रम रात नौ बजे शुरू हो गया था। मंच पर 20-25 कलाकारों के अलावे उनके सहयोगी, गांव के कुछ युवक व सुरक्षा में लगे बाउंसर मौजूद थे। खेसारी लाल व शिल्पी राज जैसे कलाकारों के मंच पर आने सूचना के बाद भीड बढ़ती जा रही थी। तभी अचानक मंच ध्वस्त हो गया, जिससे मंच पर मौजूद कलाकारों सहित अन्य लोग नीचे गिर पड़े।

इस दौरान मंच पर लगी लाइट भी गुल हो गई, जिससे भगदड़ मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसमें कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए। घटना के बाद मची भगदड़ के कारण कार्यक्रम को वहीं रोक देना पडा जिससे लोग खेसारी लाल को सुने बगैर ही लौट गए। कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। उसके बाद भी ऐसा हुआ। हालांकि लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई।

Share This Article