भोजपुरी साहित्य के क्षेत्र में प्रख्यात कवि शिव प्रसाद ‘किरण’ के नाम पर साहित्य सम्मान शुरू, डॉ. ब्रजभूषण मिश्र को मिला अवार्ड

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पश्चिमी चंपारण ईकाई ने भोजपुरी साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए चम्पारण के प्रख्यात कवि शिव प्रसाद ‘किरण’ के नाम पर साहित्य सम्मान शुरु किया। यह सम्मान को 21 अगस्त को हुए चंपारण महोत्सव-2022 में भोजपुरी के इन्साइक्लोपीडिया कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के डॉ. ब्रजभूषण मिश्र को दिया गया है।

डॉ मिश्र ने भोजपुरी साहित्य में अनेकों पौधे तैयार की है। हाल‌ ही में डॉ मिश्र ने मैथिली भोजपुरी अकादमी, दिल्ली सरकार के लिए भोजपुरी कविताओं का इतिहास लिखा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री डॉ जयकांत सिंह ‘जय’ ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष की बात है। डॉ ब्रजभूषण मिश्र ने भोजपुरी भाषा साहित्य के लिए अद्भुत कार्य किया है। डॉ मिश्र की लिखी हुई अनेक भोजपुरी की किताबें बिहार के विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम के रुप में पढ़ाई जा रही हैं।

Share This Article