भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के भाई हुए भीषण सड़क हादसे के शिकार, फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे, मेदांता में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव/निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव का हाल ही में भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है।

जिसके बाद लोगों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी शुरू कर दी है। एक ट्वीट में दिनेश लाल यादव ने लिखा कि मेरे बड़े भाई के लखनऊ जाने के क्रम में, रास्ते में ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट बाराबंकी के पास हुआ।विजय लाल यादव को बिरहा सम्राट के रूप में जाना जाता है। फिलहाल उनका मेदांता में इलाज चल रहा है। लोगों ने जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है।
र्ती

Share This Article