भोजपुर पुलिस भी DIAL 112 वाहन से करेगी आम नागरिकों की मदद, गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर पुलिस भी अब डायल 112 वाहन से लैस होकर आम नागरिकों की तत्काल सहायता करने के लिए तैयार हो गई है। भोजपुर की जनता अब किसी भी समय यदि पुलिस की मदद लेनी चाहे तो तत्काल 112 नंबर पर डायल करे। तुरंत भोजपुर पुलिस आपकी मदद करने के लिए आपके पास होगी। सरकार ने आम नागरिक की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए आपात कालीन अनुक्रिया एवम सहयोग प्रणाली पर आधारित बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शुरू किया है।

इसके तहत जिले के किसी भी स्थान पर कोई समस्या उत्पन्न होने पर नागरिको को 112 नंबर डायल करना होगा। नंबर डायल करते ही पीड़ित का लोकेशन और स्थान पता चल जायेगा। जहा तत्काल पुलिस पहुँच कर मदद करेगी। आपात कालीन अनुक्रिया एवम सहयोग प्रणाली एक आत्याधिनिक सरकार की महत्व कांक्षि परियोजना के लिए भोजपुर जिला को 10 वाहन उपलब्ध कराया गया है। सभी वाहनो मे एक पुलिस पदाधिकारी , तीन पुलिस के जवान और एक चालक की तैनाती रहेगी। जिनकी ड्यूटी दो पाली मे बाटी गई है।

जिले के लिए उपलब्ध 112 डायल वाहनो मे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों नगर थाना, नवादा थाना, मुफ़्फ़सील थाना, कोइलवर, पिरो, बिहिया, जगदीशपुर, सहार, शाहपुर, एवम बडाहरा से जोडा गया है। इसका संचालन बिहार पुलिस रेडियो भवन राजवंशी नगर पटना से किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी भोजपुर एस पी ने प्रेस वार्ता कर दी।

भोजपुर से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article