भोजपुर में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग, छात्र को लगी गोली।

Patna Desk

 

भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के अंधारी बाग गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के झगड़े दौरान फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान एक छात्रा को गोली लग गई। जख्मी छात्र को गोली बाय साइड गाल पर लगी है जो अंदर फांसी हुई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही तीयर थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक तीयर थाना क्षेत्र के अंधारी बाग निवासी रघु यादव का 19 वर्षीय पुत्र अनिल यादव है एवं वह इंटर का छात्र है। इधर जख्मी छात्र अनिल यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम व अपने घर में खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद जब हम घर से बाहर निकाला तो उसने देखा कि गांव के ही दारा मुखिया व पप्पू एवं सुनील सहित अन्य लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बाजी कर रहे थे और सभी के हाथों में बंदूक भी था। तभी मैं साइड में खड़ा हो गया। उसी दौरान अचानक फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि झगड़ा क्यों हुआ। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि तीयर थाना क्षेत्र का एक छात्र गोली से जख्मी हालत में आया है। उसे मुंह में बोली लगी है और ब्लड को बंद कर दिया गया है। ऑपरेशन कर उसका बुलेट निकाला जा रहा है। हालांकि अभी जख्मी छात्र की स्थिति स्टेबल है। लेकिन उसे अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Share This Article