भोजपुर में फायरिंग के दौरान गोली लगने से बच्ची घायल।

Patna Desk

 

 

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में रविवार की सुबह फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को गोली पेट के बीचो-बीच लगी है जो आरपार हो गई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल बच्ची पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी मुन्ना कुमार पांडेय की 10 वर्षीया पुत्री आयुषी कुमारी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल बच्ची पीरो प्रखण्ड के जमुआंव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की भतीजी भी बताई जा रही है। इधर आयुषी कुमारी ने बताया कि उसके कमरे में तकिया के नीचे बंदूक रखा था। तभी उसकी छोटी बहन बुची कमरे में जाकर उसे उठा लिया। उसके हाथों में बंदूक देख जब वह उसे छीन रही थी। उसी दौरान गोली चल गई और उसके पेट में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि हथियार लाइसेंसी है या अवैध यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाज कर रहे सर्जन चिकत्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी बच्ची को गोली पेट के बीचो-बीच लगी है जो आरपार हो गई है। उसके ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है एवं बच्चों की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है। लेकिन अभी उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Share This Article