भोजपुर में महुआ के पेड़ से लटका युवक का शव हुआ बरामद,सनसनी।

Patna Desk

 

आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी चकिया गांव में सोमवार की रात महुआ के पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं परिजनों द्वारा तीन दिन पूर्व हुए झगड़े के विवाद को लेकर युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका ने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी चकिया गांव निवासी मो.साहिर का 23 वर्षीय पुत्र अनवर खान उर्फ धन्नु है एवं वह पेशे से मजदूर था। इधर मृतक की बहन रुकसाना ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम रास्ते पर बकरी बांधने को लेकर गांव में पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसमें उसके तीन भाई व पिता सिर फट गया था और सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद यह उन लोगो के द्वारा इलाज के लिए पैसा दिया गया था। जिसके बाद यह मामला सुलह हो गया था। सोमवार की शाम में उसका भाई काम से घर पर आया था। इसके बाद उसने अपनी मां से कहा कि मैं शौच करने जा रहा हूं तो उसकी मां ने कहा कि पहले खाना खा लो उसके बाद चले जाना। लेकिन उसने कहा कि मैं शौच कर के वापस आऊंगा तब खाना खाऊंगा। इसके बाद वह घर से चला गया। रात में जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी मां एवं वह उसे खोजने निकली। तभी उन्होंने देखा कि उसके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बगीचे में महुआ के पेड़ से उसका शव लटका हुआ है। जिसके बाद उन्होंने हो-होल्ला करना शुरू किया। जिसके बाद सभी ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक की बहन रुकसाना ने बीते शुक्रवार की रात बकरी बांधने को लेकर हुए मारपीट के विवाद के कारण गांव के ही सुखदेव व उनके तीन पुत्र मोनू ,मनीष एवं थेथी पर उसी विवाद के कारण उसे महुआ के पेड़ से गले में रस्सी बांधकर लटका कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां नजमा खातून,चार बहन रुकसाना,रेहाना,रूही,सहाना व दो भाई फिरोज खान,सरवेज खान एवं परवेज खान है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां नजमा खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article